Thursday, 9 July 2015


dental camp in ankheer

फरीदाबाद :
मानव रचना डेंटल कालेज और अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा (एबीवीजीएम) की ओर से गांव अनखीर में निशुल्क दांतों की जांच शिविर लगाया गया। शिविर में तकरीबन 110 से ज्यादा लोगों ने दांतों की जांच कराई। मानव रचना डेंटल कालेज से डा. बिन्दु अग्रवाल, डा. पुनीत खारी, डा. अमन थेपलीयाल, डा.वर्षा जैन, डा.चेतना यादव, डा.दिशा सिंह ने लोगों की जांच की। एबीवीजीएम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तंवर ने बताया के हर महीने किसी न किसी गांव में इस तरह के कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एबीवीजीएम के अध्यक्ष अनुराग गुर्जर, रामवीर बिधुरी, देवेंद्र नंबरदार, विनोद गुर्जर, अजय डेढा, गौरव तंवर, सूबेदार सिंह, उमेश भाटी, रोहित तंवर, मनोज खटाना, सौरभ कारना, कपिल भडाना उपस्थित थे। ---

No comments:

Post a Comment