स्मार्ट सिटी के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा तय किए गए मापदंडों पर अपने फरीदाबाद ने अभी तक पहली जगह बनाई हुई है। लगभग हर मापदंड पर फरीदाबाद अव्वल नजर आता है। गुड़गांव से जरूर कुछ टक्कर मिली है। प्रदेश से दो स्मार्ट सिटी का चयन होना है। इनमें अपने शहर का नंबर आने की पूरी गुंजाइश है। अब तक के मापदंडाें पर फरीदाबाद अागे रहा है। अाज पेश है 'नगर निकायों कर्मचारियों के मासिक वेतन के ब्यौरा' के आधार पर दैनिक जागरण की पड़ताल। इसके लिए निर्धारित अंक हैं 5।
हरेंद्र नागर , फरीदाबाद :
कर्मचारियों के मासिक वेतन के मामले में फरीदाबाद ने प्रतिस्पर्धी शहरों गुड़गांव, अंबाला और पानीपत को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद गुड़गांव नगर निगम का मासिक वेतन का बजट भी फरीदाबाद नगर निगम से काफी कम है। फरीदाबाद नगर निगम अपने सालाना बजट का एक बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन पर खर्च करता है। इस मापदंड पर फरीदाबाद को शहर के अधिकतर प्रबुद्ध नागिरकों ने 5 में से 4 अंक दिए हैं।
फरीदाबाद नगर निगम कर्मचारियों का मासिक वेतन
फरीदाबाद नगर निगम अपने कर्मचारियों के वेतन व अन्य भत्तों पर हर माह करीब 11 करोड़ रुपये खर्च करता है। यह कुल बजट का 24 फीसद है। फरीदाबाद नगर निगम में 6962 पद सरकार से स्वीकृत हैं। कर्मचारियों के वेतन पर नगर निगम सालाना 23949.74 लाख रुपये खर्च करता है। नगर निगम के पास सबसे अधिक संख्या सफाई कर्मचारियों की है। इनके वेतन पर कुल वेतन का 50 फीसद करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होता है। प्रतिद्वंदी शहरों से तुलना :
गुड़गांव नगर निगम का कर्मचारियों के वेतन पर मासिक खर्च करीब करीब 8 करोड़ रुपये का है। यह सालाना 9712.65 है। फरीदाबाद से यह काफी कम बैठता है। गुड़गांव नगर निगम कुल बजट में से वेतन पर खर्च का प्रतिशत भी फरीदाबाद से कम है। अंबाला नगर निगम का कुल सालाना बजट ही 67 करोड़ रुपये का है, जबकि पानीपत का 100 करोड़ रुपये का है। ऐसे में वहां कर्मचारियों को दिए जाने वाला वेतन फरीदाबाद नगर निगम के सामने कहीं नहीं ठहरता।
इंफोग्राफिकल :
फरीदाबाद नगर निगम
कर्मचारियों की संख्या : 6962
वेतन पर सालाना व्यय : 23949.74 लाख
वेतन पर मासिक व्यय : करीब 8 करोड़
कुल बजट का : 24 फीसद गुड़गांव नगर निगम :
वेतन पर सालाना व्यय : 9712.65 लाख
वेतन पर मासिक व्यय : करीब 8 करोड़
कुल बजट का : करीब 10 फीसद
पानीपत :
कुल सालाना बजट : 100 करोड़ रुपये
कर्मचारियों के वेतन पर अनुमानित सालाना खर्च : करीब 18 करोड़ रुपये
मासिक खर्च : करीब 1.5 करोड़ रुपयेअंबाला :
कुल सालाना बजट : 67 करोड़ रुपये
कर्मचारियों के वेतन पर अनुमानित सालाना खर्च : करीब 10 करोड़ रुपये
मासिक खर्च : करीब 85 लाख रुपये
दैनिक जागरण द्वारा दिए गए अंक :
फरीदाबाद : 5 में से 4.50
गुड़गांव : 5 में से 4
पानीपत : 5 में से 3
अंबाला = 5 में से 2
-----
कल पढ़ें :
स्मार्ट सिटी के नौवें मापदंड 'नगर निकायों के वर्ष 2012-13 तक के खाते का आडिट ब्यौरा' पर कितना खरा उतरता है अपना शहर। यह जानने के लिए कल पढ़ें दैनिक जागरण की पड़ताल। कुल अंक : 5
------
No comments:
Post a Comment